महिला का फोटो बदल दिया गया है।

रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद: थाना कोतवाली विजयगढ़ क्षेत्र में एक मामला ऐसा प्रकाश में आया है,कि सब्जी के खेत में जबरन शौच कर रहे हैं। मना करने पर फसल स्वामी को जान से मारने धमकी देते हैं। पुलिस ने इस मामले में महिलाएं समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है।

पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष राघव का फूलमाला पहना कर स्वागत करते हुए।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नगला बरी निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह अपने खेत में तरबूज, ककड़ी, खीरा,लौकी की फसल रखा रखी हैं। उसमें ग्राम के कुछ लोग एवं महिलाएं जबरन शौच करने घुस जाती हैं।

 तथा मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं। इस मामले में खेत स्वामी ने आरोप लगाते हुए पुष्पा देवी,प्रमोद पुत्र अजब सिंह,रवि पुत्र पप्पू सिंह, मोनू पुत्र अशोक कुमार,बिंदु पत्नी प्रमोद को नामजद किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर महिलाएं समेत पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share To:

Post A Comment: