रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद: थाना देहली गेट पुलिस टीम ने मुखबिर कि सूचना पर एक अभियुक्त को इंद्रा नगर से अवैध चाकू के साथ पकड़ा है।

प्राप्त समाचार के अनुसार आज बुधवार को थाने से उप निरीक्षक नजीर अहमद, हैड कास्टेबल दिनेश चंद्र,कास्टेबल हर्ष चौधरी के साथ बाइक से क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु निकले थे,जैसे ही सवारियां गेस्ट हाउस खैर रोड पर पहुंचे ही थे, कि मुखबिर की खास सूचना पर इंद्रा नगर पीपर के पास दविश देकर एक अभियुक्त लाल सिंह पुत्र बाबूलाल को पकड़ लिया है। तथा जामा तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। उक्त ने अपना पता गली नंबर दस परी तालाब इंद्रा नगर थाना देहली गेट बताया है। इधर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि अभियुक्त लाल सिंह के खिलाफ थाना बन्ना देवी समेत अन्य थानों में अपराधिक मामले दर्ज है। उक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जिला सुधार गृह भेजा जा रहा है।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: