अलीगढ़ जनपद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऑफिस के बाहर फर्जी कलम की ताकत के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, लोगो ने इस घटना का विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तैनात पुलिस कर्मी मुकदर्शक वन घटना का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। दोनों पक्षक के लोगो ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।
मिली जानकारी के अनुसार फर्जी कलम की ताकत के लोगो ने प्री प्लानिंग के तहत एसएसपी नीरज जादौन के कार्यालय के बाहर घेराबंदी कर हिंशक व दबंग महिलाओं से अपने साथी पत्रकार रूपकिशोर,पत्रकार वकील अहमद के साथ जमकर मारपीट करा दी। सुरक्षा में तैनात पुलिस मुकदर्शक वनी तमाशा देखती रही वहां पर खड़े लोगों ने घटना का विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में चार महिलाओं में कामनी भी दिखाई दे रही है। इस दौरान दोनों गुटों के लोगो ने एक दूसरे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। इस दौरान थाना प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पहले एक साथ कम करते थे। घटना की जांच कर के कार्रवाई की जाएगी।
इधर हितैषी की जंग के संपादक वकील अहमद ने बताया कलम की ताकत संगठन में और पत्रकार रूपकिशोर जुड़े हुए थे। जब मुझे पता चला कि इस संगठन के ज्यादा तर युवक युवतियां अवैध कार्यों में कही न कही सम्मिलित है। तथा कलम की ताकत संगठन का कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है, तथा यह संगठन फर्जी है। तभी से मैने इससे दूरी बनाली। कुछ समय बाद थाना बन्ना देवी क्षेत्र के योयो होटल में कलम की ताकत के पत्रकार बताने वाले आनंद सहित 9 लोगों को चकला चलाते हुए पकड़ा था,इस खबर को मैने अपने समाचार पत्र हितैषी की जंग में प्रकाशित किया था। तभी से यह लोग मुझसे और रूपकिशोर से दुश्मनी मानते हैं।
तथा पत्रकार आर पी अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि कलम की ताकत के अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली ने मुझे जोड़ने के लिए 6 हजार रुपए लिए थे। इस संगठन में जोड़ने के नाम पर किसी दस हजार तो किसी से आठ हजार रूपए लेते हैं। तथा यह हर किसी को पत्रकार बना देते हैं। वह चाहे चोर हो या हिस्ट्रीशीटर हो या साइकिल में पंचर जोड़ने वाला है। इतना ही नहीं संगठन को छोड़कर जाता हैं तो उसके रूपये भी बापिस नहीं करते हैं। परंतु मैने भी इस फर्जी कलम की ताकत संगठन से दूरी बना ली और मैने दिए 6 हजार रूपए बापिस मांगने पर अध्यक्ष समेत दोनों लोग आग बबूला हो गए। तथा काल चक्र के माध्यम में मैने इस संगठन का समय समय पर सच्चाई से पर्दा उठाया है,यह झूठ का पिटारा है। आज दिनांक 9 अप्रैल को इस संगठन की हिंसक व दबंग महिलाओं ने साथी पत्रकार रूपकिशोर व वकील अहमद के साथ मारपीट कर घटना को अंजाम दिया है। में इस घटना की में घोर निंदा करता हूं।




Post A Comment: