अलीगढ़ महानगर: बारिश पुलिस
तथा चौदह अप्रैल को अम्बेडकर जयंती को देखते हुए शोभायात्रा मार्गो एवं प्रतिमा की सुरक्षा करने के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। परंतु हिस्ट्रीशीटर और इनामी अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर आमजन से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने की हिदायत भी दी गई। इस बैठक में एसपी सिटी आदित्य बंसल, एसपी यातायात प्रवीण कुमार, एसपी अपराध ममता कुरील,आदि अधिकारी मौजूद रहे।
इधर एसपी सिटी आदित्य बंसल ने गुरुवार की देर रात दौरा कर थाना देहली गेट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा परिसर की साफ सफाई, एवं अभिलेखों, के रखरखाव, माल खाना, हवालात और महिला हेल्प डैस्क का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए जन शिकायतों के तत्काल और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। साथ में यह भी कहा कि थाने पर आनेवाले फरियादियों की समस्याओ का संवेदनशीलता के साथ तत्काल समाधान किया जाए।


Post A Comment: