अलीगढ़ जनपद: थाना देहली गेट क्षेत्र के अंतर्गत गुलर रोड पर स्थित लक्ष्मी सिनेमा में संचालित पत्ती गोदाम से रायफल व तार चोरी करने वाले दोनों चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। कब्जे से रायफल व 430 किलो तांबे का तार बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व समय से बंद पड़े लक्ष्मी सिनेमा के स्वामी गांधी के पुत्र प्रदीप व युवराज पत्ती का कारोबार करते हैं। 8 अप्रैल की सुबह युवराज ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने सामान बिखरा देखा तो उन्हें शक हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने सीसीटीवी कैमरा चैक किए तो दो अज्ञात चोर रायफल व तार चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में लिखा था कि बदमाश पीछे के गेट से रात्रि सवा दो बजे दाखिल हुए। ऑफिस से रायफल व हाथ बैग लेकर फरार हो गए। परंतु सिनेमा की वायरिंग को भी पीछे के हिस्से में ले जाकर जला दिया। तथा तांबा इकठ्ठा कर ले गए। पुलिस ने इस घटना में रिपोर्टर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई गई थी।
इस दौरान थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपियों को थाना बन्ना देवी क्षेत्र से पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूंछ ताश में अपने नाम यश उर्फ गोलू पुत्र अजीत निवासी नगला मसानी,बंसल पुत्र पन्ना लाल निवासी निरंजन पूरी थाना देहली गेट बताया है। इनके पास से चोरी किए 312 बोर की रायफल व 430 किलो तांबे तार बरामद किया है। इनमें गोलू के खिलाफ चोरी के कई मुकदमे दर्ज है।
इधर नवागत पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार भेज दिया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
डा 0 भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती कल मंगलवार को देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।




Post A Comment: