रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद 13 अप्रैल 2026 : पं० दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे मशीन को लेकर प्रकाशित खबरों के बीच मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम. के. माथुर ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे सुविधा निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1500 से 2000 मरीज उपचार हेतु पहुंचते हैं। अस्पताल में कुल 5 डिजिटल एक्स-रे मशीनें स्थापित हैं, जिनके माध्यम से नियमित रूप से मरीजों की जांच की जाती है। पिछले दिनों एक मशीन में तकनीकी खराबी अवश्य आई थी, लेकिन शेष 4 मशीनें पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं और उनके माध्यम से सभी आवश्यक एक्स-रे किए जा रहे हैं।

इस दौरान डॉ. माथुर के अनुसार, 9 अप्रैल को 141, 10 अप्रैल को 116, 11 अप्रैल को 152 तथा 13 अप्रैल को 146 मरीजों के एक्स-रे सफलतापूर्वक किए गए हैं। चिकित्सकों द्वारा परामर्शित प्रत्येक मरीज की जांच सुनिश्चित की जा रही है, चाहे वह ओपीडी, आईपीडी या इमरजेंसी से संबंधित हो। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने यह भी बताया कि अस्पताल प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है और स्वयं उनके द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, ताकि किसी भी मरीज को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि एक्स-रे सेवाएं पूरी तरह सुचारू हैं और मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल की सेवाओं का निःसंकोच लाभ उठाएं।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: