अलीगढ़ जनपद: थाना देहली गेट क्षेत्र में बुधवार को पत्रकार संगठन के कैम्प कार्यालय नगला मसानी बाल्मीकि चौराहा शक्ति नगर रोड पर दोपहर एक बजे महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार संगठन ( उत्तर प्रदेश अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष दिलीप कुमार सागर, उपाध्यक्ष शकील अहमद,एवं संगठन मंत्री अनवर खान, व महासचिव मो 0 राशिद द्वारा कैंप कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक शुभारंभ किया।
इस मौके पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का अहम फैसला लिया, इस दौरान पत्रकार धर्मेंद्र राघव को नियुक्ति पत्र देकर,अलीगढ़ जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उनका फूलमाला पहना कर जोरशोर से स्वागत किया, साथ में उनके उज्वल भविष्य की कामनाएं की साथ में संगठन के अध्यक्ष दिलीप सागर ने फूलमाला व शहरा पहना कर जिलाध्यक्ष राघव का स्वागत किया और उनके उज्वल भविष्य की कामनाएं की है।
इस मौके पर अध्यक्ष, दिलीप कुमार सागर। उपाध्यक्ष,शकील अहमद। संगठन मंत्री अनवर खान। महासचिव मो 0 राशिद। सचिव आकाश कुमार।
पत्रकार राजेंद्र कुमार। पत्रकार काजी नसीमुद्दीन। पी0डी विक्रम। कपिल कुमार। मो 0 दिलशाद सैफी। दानिश सैफी। मुकेश कुमार,राजपूत।पत्रकार ओमप्रकाश। पत्रकार नौशाद अब्बासी। सचिन, रामशंकर समेत आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।








Post A Comment: