अलीगढ़/ जनपद कासगंज: कस्बा सहावर थान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चहका गुनार में यादव समुदाय के दबंग लोगों ने 14 अप्रैल को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर शोभायात्रा को रोक कर किया बबाल दलितों की पिटाई कर ,छतों पर चढ कर जमकर पथराव किया। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस व डीएम,एसपी मौके पर पहुंच कर उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर,महिला समेत दस को लोगों को गिरफ्तार किया है। सिपाही समेत कई घायल,अन्य की धरपकड़ की जा रही है। सुरक्षा के बीच शोभायात्रा निकलवाई गई। घटना से क्षेत्र में हड़कम मचा हुआ है। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। गांव में शांति हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को चहलका ग्राम के अम्बेडकर पार्क से समय लगभग छः बजे भीमराव अम्बेडकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, इस शोभायात्रा में ज्यादातर लोग दलित समाज से थी। जैसे ही गुनार मोहल्ला की गलियों में शोभायात्रा पहुंची तो देखा कि मोहल्ला के दबंग लोगों ने शोभायात्रा को रोकने के उद्देश से गली में बुग्गी,ट्रेक्टर ट्रॉली रास्ते में लगा दी। अम्बेडकर शोभायात्रा के संचालक ने कहा कि हमारे पास परमिशन है। शोभायात्रा को लेकर विरोध कर रहे यादव समाज के दबंग लोगों का कहना था कि यहां से नहीं निकलने देंगे चाहे कुछ भी हो जाए। परंतु दलित समाज के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा रोकने का विरोध किया तो दबंगो ने मारपीट कर
मकानों की छतों पर चढ कर जमकर पथराव कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इस दौरान सहाबर थाने का सिपाही अश्वनी मालिक समेत कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर एएसपी सुशील कुमार, एसडीएम एसएन त्रिपाठी, सीओ सहावर शहीदा नसरीन
इधर डीएम, एसपी ने घटनास्थल पर लोगों से घटना के संबंध जानकारी की है।
दरअसल इन दबंग लोगों ने दलित समाज के लोगों पर हमला नहीं किया,उन्होंने संविधान निर्माता भारतरत्न भीमराव अम्बेडकर के सीने में प्राण घातक हमला किया है।
इसे दबंग लोगों के खिलाफ शासन प्रशासन कड़े कदम उठाते हुए इनके खिलाफ देशद्रोही समेत अन्य धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाए। जिससे अन्य लोगों को भी सबक मिल सके। जय संविधान, जय हिंद,जय भारत






Post A Comment: