रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ जनपद 16 अप्रैल 2026 :जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अजित कुमार के निर्देशानुसार विकास खंड जवां की ग्राम पंचायत तेजपुर के अमृता सिंह मेमोरियल डिग्री कोलेज मे अक्षय तृतीया के अवसर पर ज्यादा बाल विवाह होने की संभावना को खत्म करने के लिए बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि कहीं भी विवाह की जानकारी मिलने पर 1098 नंबर डायल करें। इस दौरान बाल विवाह न होने देने और इसकी जानकारी मिलने पर टोल फ्री नंबर में सूचना देने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी गई।
बाल विवाह जागरूकता अभियान के अवसर पर दिलाई शपथ
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से वंदना शर्मा, विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी अभिषेक, पुलिस विभाग थाना जवा से एसआई व कांस्टेबल और कॉलेज का समस्त इस्टाफ उपस्थित रहा कॉलेज की डारेक्टर सुश्री अर्चना द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।




Post A Comment: