रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़, 17 अप्रैल 2026। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी फिजिक्सवाला के कई छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी व सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए हैं।


पत्रकार संगठन के पदाधिकारी सौ.फोटो

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कक्षा 10वीं में टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों में इच्छा तेवतिया 97.6  प्रतिशत, अर्नव पाठक 94.4, मानवी 93.8, साहिल जाविद मीर 93.2 तेजस तिवारी 91.0, मोहम्मद सोहराब 84.4 प्रतिशत हैं. जबकि सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आदित्य वार्ष्णेय ने 97 प्रतिशत, तस्मिया खान 96 प्रतिशत, धु्रव गोयल 95.8 प्रतिशत और दक्ष गर्ग 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। इस अवसर पर फिजिक्सवाला के टेक-समर्थित ऑफलाइन केंद्र पीडब्ल्यू विद्यापीठ द्वारा अलीगढ़ में एक सम्मान समारोह (फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन भी किया गया। यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को फिजिक्सवाला सेंटर हैड चंद्रकेश पांडेय, अभिषेक गुप्ता, शिक्षक अनुज कुमार, वैभव शर्मा, संतोष गोला, प्रियांशी सारस्वत आदि ने सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया गया।

इस मौके पर छात्र आदित्य वार्ष्णेय ने बताया कि निरंतर तैयारी, नियमित अभ्यास और स्कूल व पीडब्ल्यू के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने सफलता हासिल करने में मदद की। छात्रा इच्छा तेवतिया ने बताया कि नियमित रिवीजन और सैंपल पेपर्स हल करना बेहद महत्वपूर्ण रहा। छात्र अर्नव पाठक ने कहा, अनुशासन बनाए रखना और एक सुनियोजित अध्ययन योजना का पालन करना ही सफलता की कुंजी रहा। छात्रों की इस सफलता पर 

फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडेय ने कहा कि वह उन सभी छात्रों पर गर्व करते हैं जिन्होंने परीक्षा दी और उन्हें मेहनत के अनुसार सफलता मिली। विशेष रूप से उन छात्रों को बधाई, जिन्होंने परफेक्ट स्कोर हासिल किया। ये परिणाम उनके निरंतर प्रयास और सही अकादमिक सहयोग प्रणाली को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इन छात्रों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि आज के समय में संगठित ऑनलाइन और हाइब्रिड लर्निंग सिस्टम अकादमिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: