रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ 23 मई 2026 : गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर एवं गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी अलीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 25 नियोजकों के सापेक्ष 574 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग कर 443 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले का शुभारंभ निदेशक गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट गगन शर्मा एवं क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी डॉ0 पी0पी0सी0 शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव चौधरी द्वारा कैरियर काउंसिलिंग प्रदान की गई।

मेला प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह एवं गिरीश चंद्र शर्मा प्लेसमेंट अधिकारी गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी प्रतिनिधियो से मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान कराए गए। शुभम शर्मा यंग प्रोफेशनल मॉडल करियर सेंटर अलीगढ़ द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के विषय में जागरूक कर अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया।

इस मौके पर सुशील कुमार सिंह, सोरन सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सुश्री मिनर्वा शर्मा, डा अंशु सक्सेना एवं गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे

Share To:

Post A Comment: