रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ 23 मई 2026 : मौसम विभाग द्वारा जिले में आगामी दिनों के लिए भीषण गर्मी एवं हीटवेव की चेतावनी जारी किए जाने हेतु डी एम ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 25 मई सोमवार का अवकाश घोषित किया है।

इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मीडिया को बताया कि लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। विद्यालय आने-जाने के दौरान विद्यार्थियों को तेज धूप एवं गर्म हवाओं से बचाने उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।


 उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से भी अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें और पर्याप्त पानी एवं जरूरी सावधानियां अपनाएं

Share To:

Post A Comment: