अलीगढ़: थाना बन्ना देवी व थाना देहली गेट क्षेत्र के अंतर्गत मेलरोज बाईपास पर सुबह से शाम तक लोडर वाहन की आवाहजाही की वजह से स्कूल जाने वाले छात्र व बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस नजर अंदाज करती नजर आ रही है।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि मैंलरोज बाईपास रोड पर सुबह से ही लोडर वाहनों के चलते,स्कूल छात्र छात्राओं एवं बच्चों को निकलने में ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण समय पर वह स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि दोनों थाने की पुलिस मूकदर्शन बनी रहती हैं। स्थानीय फूल देवी का कहना है कि सुबह से ही भारी वाहनों का अनाजाना लगा रहता है। बच्चों को स्कूल ले जाने पर काफी मुश्किलों सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के सभ्य लोगों द्वारा बताया गया है कि इस मैलरोज बाईपास रोड पर भारी लोडर वाहनों का सूर्य उदय के उपरांत आना जाना लगा रहता है। जिसके चलते छात्र छात्राओं एवं बच्चों व उनके अभिभावकों को स्कूल जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि यह रोड दो थाना पुलिस क्षेत्र के अधिकार में आता है। तथा भारी ट्रैफिक होने के कारण इलाका पुलिस मूकदर्शन बनी रहती है।
अब देखना है कि कब तक इस रोड पर लोडर वाहनों के आनेजाने पर प्रति बंध लग सकता हैं। जिससे स्कूल आनेजाने वाले छात्र छात्राओं एवं बच्चों को भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी।




Post A Comment: