अलीगढ़ महानगर : 4 नवम्बर 2024 : जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 द्वारा विचाराधीन बंदी रघुवीर पुत्र रामपाल जाटव आयु लगभग 52 वर्ष निवासी नगला लाला थाना विजयगढ़ की 04 सितम्बर 2024 को जे0 एन0 मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु की घटना की मजिस्ट्रियल जॉच के लिए नगर मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है।

नगर मजिस्ट्रेट राम शंकर ने मजिस्ट्रियल जॉच के संबंध में समस्त सम्बंधित एवं सर्व साधारण को सूचित किया है कि वह 15 नवम्बर 2024 तक किसी भी कार्य दिवस व कार्यालय समय में नई कलेक्ट्रेट बिल्डिंग कमरा संख्या 4 में उपस्थित होकर अपना बयान अथवा अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 नवम्बर के उपरांत किसी को भी अपना पक्ष रखने के लिए समय प्रदान नहीं किया जायेगा।                                                                 यह जानकारी सहायक निदेशक सूचना,अलीगढ़।संदीप कुमार सिंह ने दी है।

Share To:

Post A Comment: