रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ 24 मार्च 2024 : मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित 453 पदों पर चयन की प्रक्रिया शासनादेश में उल्लिखित प्रावधानों के तहत चयन समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई है। सीडीओ ने बताया कि चयन सूची समस्त संबंधित विकासखण्ड एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय एवं विकास भवन के सूचना पट पर आमजन के अवलोकन के लिए चस्पा कर दी गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने बताया कि बाल विकास परियोजना शहर में 66, खैर में 31, धनीपुर में 55, चण्डौस में 24, बिजौली में 25, टप्पल में 29, लोधा में 61, गोंडा में 17, अतरौली में 18, अकराबाद में 22, गंगीरी में 33, जवां में 45, एवं इगलास में 27 लाभार्थियों का चयन किया गया है।                                                                      यह जानकारी सहायक निदेशक सूचना,अलीगढ़ संदीप कुमार ने दी है

Share To:

Post A Comment: