अलीगढ़ महानगर: थाना देहली गेट क्षेत्र के नगला महताब में मानसिक संतुलन के चलते बी फार्मा के स्टूडेंट ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची,शव को उपचार के लिए भेजा जिला अस्पताल
मृतक के पिता विनोद कुमार उर्फ भंते जी,
मिली जानकारी के अनुसार विनीत प्रकाश गौतम बीस वर्षीय पुत्र विनोद कुमार उर्फ भंते जी निवासी नगला महताब अंबेडकर वाली गली। मृतक के ने बताया कि विनीत बी फार्मा कर रहा था। उसका एक एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते वह पेपर भी नहीं दे सका था। इसी मानसिक संतुलन के चलते उसने आज गुरुवार को समय लगभग सात व आठ बजे घर में फंसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता को इसकी जानकारी हुई तो,परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दे दी गई। तथा फंसी लगा ने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इस दौरान देखने वालों का जमावड़ा होने लगा। घटना की सूचना पर पुलिस व परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतर कर उसे तत्काल उपचार हेतु जिला मलखान सिंह हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने के दौरान उपचार देकर जे एन मैडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया है।
इधर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या का सही पता चल पाएगा। हत्या है या आत्महत्या।


Post A Comment: