पीड़िता का फोटो बदल दिया गया है।
रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ लोधा : थाना रोरावर क्षेत्र, एक विवाहिता ने ससुरालियोजनो पर दहेज उत्पीड़न व देवर और ससुर पर अश्लील छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता शिकायत पर महिला समेत 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोरावर क्षेत्र के एक ग्राम की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी जून 2025 को कस्बा छर्रा के एक ग्राम निवासी युवक फरहान पुत्र इसरार निवासी पठानन कस्बा छर्रा के साथ हुई थी। इस दौरान शादी में पिता ने 25 लाख रुपए खर्च किए थे। परंतु कुछ दिनों बाद ही उन्होंने अतिरिक्त दहेज में कर व पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। विरोध करने पर ससुरालियोजनो ने मारपीट कर दी। परंतु नन्द द्वारा नशीला दवा दूध में मिलाकर पिला कर, देवर व ससुर ने अश्लील छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर ससुरालीजन मारपीट कर अक्टूबर की रात्रि दस बजे पीड़िता को पहने हुए वस्त्रों में मायके के बाहर छोड़ गए।
इस दौरान पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के चार महिला समेत 6 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post A Comment: