रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ महानगर 28 फरवरी 2026 : होली के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा 1500 करोड़ रुपये की धनराशि से एक करोड़ 40 लाख उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी प्रदान की गई। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का कृष्णांजलि नाट्यशाला में सजीव प्रसारण किया गया, जिससे जिले के 3 लाख 22 हजार लाभार्थी परिवार लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर सब्सिडी की धनराशि लाभार्थियों के खातों में अंतरित की। उन्होंने कहा कि होली समता और सद्भाव का पर्व है और प्रदेश सरकार वर्ष में दो बार होली और दीपावली पर उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क गैस रिफिल की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वंचित परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक एवं श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। लाभार्थियों ने त्योहार पर मिली इस सहायता के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से निःशुल्क गैस रिफिल उपलब्ध कराई गई है। इससे आप सभी को धुएं से होने वाली बीमारियों से अनिवार्य रूप से मुक्ति मिलेगी।
कृष्णांजलि में आयोजित कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, सीडीओ योगेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, डीएसओ सत्यवीर सिंह ने शकुंतला, पूजा, पुष्पा, शकीला, अकीला, दानकौर, रश्मि, चंद्रवती, मीना शर्मा, आसमां परवीन को प्रतीक स्वरूप रसोई गैस रिफिल धनराशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किये।



Post A Comment: