अलीगढ़ महानगर: समेत देश बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन पूजा पर्व मना रहा है। यह पर्व शक्ति व भाई चारे का प्रतीक है।
गणमान्य लोगों के अनुसार होलिका दहन की अग्नि को बहुत ही पवित्र और ऊर्जा से भरपूर माना गया है, जिससे हमारे जीवन की नकारात्मकता ऊर्जा को दूर करने की शक्ति होती है। बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि अग्नि की परिक्रमा करना केवल एक धार्मिक रीत नहीं है, बल्कि यह ईश्वर के प्रति अपना आभार जताने और अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगने का एक तरीका भी है।
पत्रकार संगठन परिवार की ओर से होलिका दहन पर्व की जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।इस दौरान जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में चप्पे चप्पे पर तैनात है। जनपद में होली पर्व को लेकर अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में पैदल पुलिस दलबल के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद वासियों से कहा है कि होली त्यौहार को शांति पूर्वक ढंग से परिवार के साथ मनाए। तथा किसी भी व्यक्ति को कानून से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ में उन्होंने जनपद वासियों को होलिका दहन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।



Post A Comment: