संविदा कर्मी सतेन्द्र का फाइल फोटो 

अलीगढ़। भुजपुरा विद्युत उपकेंद्र के पास ट्रांसफार्मर पर कार्य के उपरांत हाई बोल्ट विद्युत करेंट लगने से संविदा कर्मी घायल। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया,घटना से विभाग में हड़कंप मच गया 

 मिली जानकारी के अनुसार  विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि सामने स्थित पानी के ट्यूबल के पास रखे 400 के0वी ट्रांसफ़र में आग उत्पन हो गई थी। इस दौरान साढ़े आठ बजे शट डाउन लेकर सतेंद्र एवं मुकेश यादव लाइन मैंन कार्य करने गए थे। तथा सतेंद्र फ्यूज बाद ही रहा था कि उसे करेंट लग गया तथा घायल होकर नीचे गिर गया। घायल कर्मचारी को आनन फानन मे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। घटना की खबर सुन विभाग में हड़कंप मच गया। हमारे संवाददाता ने घटना की जानकारी के लिए अवर अभियंता केशव महेश्वरी को फोन लगाया परंतु फोन नहीं उठाया गया।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: