अलीगढ़/ यूपी मुरादाबाद: बिलारी थाना क्षेत्र में रमजान के पाक दिनों में एक मुस्लिम युवती रोजे में शिव मंदिर पहुंची मुनतरीन कुछ पल सहमी प्रेमी का हाथ थामकर,पानी ग्रहण कर रोजा तोड़ा,फिर प्रेमी संग रचाई शादी। परिजनों ने किया विरोध,प्रेमी दंपत्ति ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना बिलारी क्षेत्र के गांव सनाई निवासी प्रेमी युगल ने घर से भाग कर शादी रचाली,इस दौरान मुनतरीन ने अपना नाम बदल कर मुस्कान रखकर अजय कश्यप के साथ शिव मंदिर में सात फेरे लेकर हिंदू रितिरिबाज के अनुसार शादी रचाली।
इसके बाद दोनों एसएसपी सतपाल अंतिल के कार्यालय पहुंच गए। दोनों ने परिजनों से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर दोनों के पास सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं। तथा मुनतरीन उर्फ मुस्कान का कहना है कि प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं है। यह कह कर दोनों राजधानी दिल्ली चले गए हैं। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई थी।



Post A Comment: