रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ महानगर 21 फरवरी 2026 : उत्तर प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन अनुभाग-1 द्वारा चयन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सहायक आयुक्त उद्योग के पदों पर पदोन्नति एवं तैनाती संबंधी आदेश जारी किए गए हैं, जिनसे प्रदेश के औद्योगिक तंत्र को और मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश उद्योग सेवा श्रेणी-2 समूह ‘ख’ के अंतर्गत नव प्रोन्नत अधिकारियों को विभिन्न जनपदों में तैनाती प्रदान की गई है। इसी क्रम में नव प्रोन्नत सहायक आयुक्त उद्योग बृजेश कुमार यादव को अलीगढ़ में ही तैनात रखा गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अनुभवी अधिकारी की निरंतर तैनाती से स्थानीय उद्योगों को स्थिर नेतृत्व मिलेगा। इससे उद्यमियों को योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाने, निवेश को प्रोत्साहन देने और जनपद के औद्योगिक विकास को नई गति देने में सहायता मिलेगी। शासन का यह निर्णय औद्योगिक प्रगति को निरंतरता देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी ‘अलीगढ़ महोत्सव’ का भव्य समापन

अलीगढ़ महानगर 21 फरवरी 2026 : राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव का शनिवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में भव्य एवं गरिमामयी समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन अवसर पर प्रदर्शनी सहायक अर्पित शर्मा एवं रचित वशिष्ठ ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत श्रृंखला के उपरांत प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगीता डांस एकेडमी के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा गणेश वंदना की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से हुई, जिसने सभागार में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। 16 जनवरी से प्रारंभ होकर 21 फरवरी तक 37 दिन चले अलीगढ़ महोत्सव ने सांस्कृतिक, औद्योगिक एवं कृषि गतिविधियों के माध्यम से जनसामान्य को एक मंच पर जोड़ते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी संजीव रंजन के दिशा निर्देशन में इस बार की नुमाइश सबसे लंबी अवधि की रही। समापन समारोह में कार्यकारिणी सदस्य एवं उपस्थित जनसमूह नुमाइश के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन की प्रशंसा करते देखे गए।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: