अलीगढ़ महानगर: ग्राम जवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुनना में मंगलवार को दलित समाज के लोगों की बारात चढ़त के दौरान डीजे पर बज रहा छोरा जाटव का लेजाएगा गाना इसी को लेकर ठाकुरों ने बारातियों पर विवाद के चलते पथराव कर दिया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में बारात को लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुनना निवासी पप्पन जाटव के यहां शादी समारोह कार्यक्रम था। तथा मंगलवार को बेटी की बारात हरियाणा के पलवल क्षेत्र से आई थी। रात्रि सवा नौ बजे बारात डीजे के साथ चढ़ रही थी। जैसे ही ठाकुरों के मोहल्ले में पहुंची,तभी डीजे पर छोरा जाटव को ले जायेगा गाने को लेकर विवाद हो गया। बाराती व ठाकुर समाज के लोग भीड़ गए और दोनों समुदाय के लोगों के बीच मारपीट व पथराव होगया।
घटना की सूचना पर सीओ तृतीय सर्वम सिंह,व थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस दलबल के साथ पहुंच गए। आरोपी पुलिस को देख भाग गए। इस दौरान सीओ ने बताया कि बारात में डीजे पर आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पथराव में किसी को कोई चोट नहीं आई है। मौके पर शांति हैं। बारात लड़की पक्ष के दरवाजे तक पहुंचा है। तथा किसी की भी ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। ग्राम में पुलिस बल तैनात है।



Post A Comment: