अलीगढ़ मंडल 26 फरवरी 2026: आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा गुरूवार को कलैक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पत्रावलियों को अद्यतन रखने एवं साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। कमिश्नर ने शिकायत कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए ताकि शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को समयबद्धता एवं पारदर्शिता से संपादित किया जा सके।
इस संगठन से जुड़ने के लिए संपर्क करें। संपर्क सूत्र मो 9927204864 ,राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण में मण्डलायुक्त ने अभिलेखों के डिजिटाइजेशन प्रक्रिया को बारीकी से देखा और अभिलेखों संरक्षण एवं गोपनीयता के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अभिलेखों के बस्तों के क्षतिग्रस्त कपड़ों को बदलने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान राजस्व अभिलेखों को सूचीबद्ध ढ़ंग से संरक्षित किया जाए।
डीएलआरसी एवं खनन विभाग के निरीक्षण में कमिश्नर ने सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। संयुक्त कार्यालय में आयुध लिपिक रजिस्टर के निरीक्षण में वाइटनर का अधिक प्रयोग होने पर उन्होंने कहा कि कार्मिक अंकन करते समय सावधानी बरतें ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। सदर मालखाने के निरीक्षण में कमिश्नर ने मालखाने में जमा शस्त्रों एवं रजिस्टर सूची का मिलान करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कमिश्नर ने नजारत, संयुक्त कार्यालय, न्याय सहायक अनुभाग, अर्थवाद कार्यालय, स्थानीय निकाय कार्यालय, क्षेत्रीय खाद्य कार्यालय, जिला बचत कार्यालय, गेस्ट हाउस, एडीएम प्रशासन, एडीएम विता सिटी कार्यालय समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों को अभिलेखों को सूचीबद्ध रखने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और निष्प्रयोज्य सामग्री का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
निर्भया सेल, आंचल मातृत्व एवं क्रेच कक्ष का किया शुभारंभ:
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कलैक्ट्रेट परिसर में नव स्थापित निर्भया सेल, आंचल मातृत्व एवं क्रेच कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि निर्भया सेल के माध्यम से पीड़ित महिलाओं की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप निर्भया सेल में आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला का त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
कलैक्ट्रेट महिला कार्मिकों की कार्यदक्षता को बढ़ाने उनके बच्चों की समुचित देखभाल के लिए कमिश्नर ने आंचल मातृत्व एवं क्रेच कक्ष का भी शुभारंभ किया। इसके शुभारंभ से न केवल कलैक्ट्रेट कार्मिक महिलाओं को बच्चों के देखभाल में आसानी होगी बल्कि विभिन्न कार्यों से कलैक्ट्रेट आने वाली आम महिलाएं भी अपने बच्चों के लिए यहां सुरक्षित तरीके से फीडिंग करा सकेंगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, एसीएम दिग्विजय सिंह एवं विनीत मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी एवं सभी पटल सहायक उपस्थित रहे।




Post A Comment: