अलीगढ़ महानगर: थाना क्वार्सी क्षेत्र के इस्लाम नगर में एक सप्ताह पूर्व आधा दर्जन शातिर बदमाशों ने एक पत्रकार को रास्ते में घेरकर मारपीट कर जान लेवा हमला कर स्टेट फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पत्रकार अनवर ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर जान बचाई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया। आरोपी फरार,अभी तक पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 जनवरी 2026 की बताई जा रही है।
छोटा पीपर वहीद नगर निवासी पत्रकार अनवर खान पुत्र इकबाल खान ने बताया कि वह अपने ऑफिस से पिछले गुरुवार की संध्या लगभग साढ़े चार बजे घर जा रहा था। तभी शातिर बदमाश वसीम, बाबू, जुबैर, फैजान,ने रास्ते में रोक कर यह कहते हुए गाली गलौज व मारपीट कर दी,की तू बहुत बड़ा पत्रकार बनता फिरता है। तथा तूने हमारे जुआ,चरस, गांजा,अफीम एवं सट्टे की खाईवाडी की वीडियो भेज कर पुलिस को सूचना दी है। लेकिन तुझे आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे। यह कहते हुए धड़ाधड़ स्टेट फायरिंग कर हमला कर दिया। किसी तरह पत्रकार ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर कर जान बचाई। मोहल्ले में गोली चलने की आवाज से भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। और पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित ने यूपी पुलिस 112 पर घटना की सूचना दी गई।
इधर क्वार्सी थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा मय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित पत्रकार अनवर खान से घटना के बारे में जानकारी कर किया घटनास्थल का निरीक्षण। आरोपी फरार।
इस घटना के आरोपियों की एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इससे ऐसा प्रतीक लग रहा है कि इलाका पुलिस की आरोपियों से सांठगांठ है।
सुनने में आया है कि नगला पटवारी चौकी क्षेत्र के कई मोहल्लों में इलाका पुलिस की मिली भगत से अवैध रूप से खुले आम नशीले ,अफीम गांजा,चरस की धडल्ले बिक्री कराकर आरोपी शातिर वसीम चांदी काट रहा है।
क्षेत्र के सभ्य लोगों ने इस अवैध धंधों की कई बार इलाका पुलिस से मौखिक रूप से शिकायत की है परंतु शिकायत को अनसुनी कर दिया जाता हैं।
आज गुरुवार को जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा से हमारे संवाददाता ने पूछा कि अनवर पत्रकार पर हुए हमले के आरोपियों की कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं। तो उन्होंने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
इस घटना को लेकर पत्रकारों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
इधर पुलिस ने आठ दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न करने को लेकर पत्रकार संगठन के अध्यक्ष दिलीप सागर व पदाधिकारियों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त किया है। इस दौरान पत्रकार संगठन के उपाध्यक्ष शकील अहमद खान ने कहा है कि पुलिस ने शातिर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे।



Post A Comment: