अलीगढ़ महानगर 13 मार्च 2026 :  जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले की ग्राम बैलोठ पेयजल योजना पूर्ण होने पर शुक्रवार को ‘जल अर्पण दिवस’ के रूप में जल महोत्सव का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता इगलास विधानसभा के मा0 विधायक श्री राजकुमार सहयोगी ने की। इस दौरान मा0 विधायक द्वारा पौधारोपण भी किया गया। स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर जल संरक्षण का भी सन्देश दिया।

इस अवसर पर बताया गया कि योजना के अंतर्गत एक नलकूप, एक पम्प हाउस, 175 किलोलीटर क्षमता का 16 मीटर ऊंचा शिरोपरि जलाशय, लगभग 5800 मीटर पाइपलाइन और 446 घरों में नल कनेक्शन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। योजना का संचालन एवं रख-रखाव सूचीबद्ध फर्म केपीआईएल द्वारा आगामी 10 वर्षों तक किया जाएगा।

इस योजना से ग्राम बैलोठ की लगभग 2791 आबादी को स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने योजना के निर्माण और संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली ग्राम पंचायत बैलोठ की एफटीके महिलाओं और नलकूप ऑपरेटर को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।  

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं जल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणजन, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण, थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी, जिला परियोजना अनुश्रवण इकाई और कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी अधिशासी अभियन्ता, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण लोकेश शर्मा द्वारा दी गई।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: