अलीगढ़ महानगर: जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस की खुलेआम,कालाबाजारी जोरो पर बिक रहा है ब्लैक में सोलह सौ रुपए का सिलेंडर।
गैस एजेंसी में कार्य कर रहे कर्मचारियों से सांठ गांठ कर घरेलू गैस सिलेंडर पंद्रह सौ व सोलह सो रुपए में खरीद रहे हैं। बुकिंग के बाबजूद गैस सिलेंडर नहीं पहुंच रहा समय पर,उपभोक्ता परेशान, ब्लैक में खरीदने को मजबूर आलाधिकारी गैस की कमी को सिरे से नकार रहे हैं।
जानकारी के अनुसार देहली गेट निवासी पुरन सिंह गैस धारक का कहना है। की मैने कई दिन पूर्व भारत गैस एजेंसी पर बुक कराई थी। फिर भी नहीं भेजा सिलेंडर। तथा पीड़ित उपभोक्ता ने देखा कि कई दिन गुजरने के उपरांत वह गैस एजेंसी पर पहुंच कर पर्ची लेकर गैस पॉइंट स्थित निरंजनपुरी गोशाला पहुंचकर गैस सिलेंडर लिया तो देखा कि एक किलो गैस सिलेंडर में कम है। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि एक ही सिलेंडर बचा था, कम है या ज्यादा है। लेना है तो लो वरना कल आना।
इस समय गैस की काफी किल्लत है। जबकि कर्मचारी ब्लैक में सिलेंडर 15 सौ व सोलह सो रुपए में अवैध रूप बेचकर चांदी काट रहे हैं। इधर लोगों ने बताया कि देहली गेट व खैर रोड, तुर्कमान गेट,मामूद नगर, बन्ना देवी क्षेत्र,जय गंज,गोंडा रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में ब्लैक खोरी का कारोबार फल फूल रहा है। आलाधिकारी मोन,जनता परेशान। उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए भटक रहे हैं इधर उधर।



Post A Comment: