रिपोर्टर आकाश कुमार 

जनपद अलीगढ़ :जनपद वासियों के लिए जी का जंजाल बना स्मार्ट प्री पेड़ मीटर,बिल भुगतान के बाबजूद कनैक्शन चालू कराने के लिए भटक रहे, यह वहां,नहीं मिल रहा संतोष जनक जवाब,लोगों में विभाग के प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। 

विद्युत उपकेंद्र शांति निकेतन ए,डी,ए शाह जमाल अवर अभियंता विक्रम सिंह उपभोक्ताओं की भीड़ को समझाते हुए बिल से संबंधित  विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुए नजर आ रहे थे। परंतु यहां पर तैनात टी0जी0 टू नरेंद्र कुमार गुप्ता प्री पैड स्मार्ट मीटर एप को डाउनलोड करने की पूर्ण रूप से जानकारी उपभोक्ताओं को देते नजर आए।

बिल जानकारी के लिए यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप डाउनलोड करें,

विद्युत उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए गूगल प्ले स्टोर से यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। साइन अप करें। आपके कनेक्शन से लिंक मोबाइल पर एक ओटीपी आएगी। साइन अप के बाद एप पर जानकारी मिल जाएगी। इसी एप में पे पर  क्लिक कर एकाउंट आई डी डाल कर ऑन लाइन बिल भुगतान कर सकते है। परंतु  जो उपभोक्ता एप के माध्य से बिल भुगतान नहीं कर सकते हैं। वह विभागीय एवं सीएससी कैश काउंटरों पर जाकर बिल जमा करें सकते हैं। और जिन उपभोक्ताओं के पास बिल मैसेज नहीं आ रहे है। वह उपभोक्ता अपना विद्युत बिल गूगल पर जाकर UPPCL/ org पर जाकर चैक करें।

इधर गुलर रोड विद्युत उपकेंद्र पर बुल भुगतान करने के लिए  उपभोक्ताओं की। लगी लम्बी कतार,उपभोक्ता द्वारा बिल भुगतान करने के बाबजूद नहीं हो रही बिजली चालू,भटक रहा उपभोक्ता यहां वहा,नहीं दे रहे विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारी संतोष जनक जवाब। विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

इधर गुलर रोड विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता उमेश चंद ने उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने बिल भुगतान कर दिया है। उनका कनैक्शन एक से दो घंटे में जुड़ जाएगा। तथा जिन उपभोक्ताओं की किसी कारण समय अनुसार बिजली चालू नहीं होती है। वह बिल भुगतान की रशीद लेकर कंट्रोल रूम में जाकर,समस्या बताए,तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। और उपभोक्ताओं को परेशानी से बचने के लिए। यूपीपीसीएस स्मार्ट मीटर एप डाउनलोड करने की जानकारी दी। जनपद के विभिन्न विद्युत उपकेंद्र पर बिल भुगतान व कनैक्शन चालू कराने को लेकर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा,

इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं चिल्लाते हुए कह रहे थे कि अच्छे स्मार्ट मीटर लगाए हैं, लोगों के लिए सिर दर्द व जीका जंजाल बन गए हैं।

सुनने में आया है कि बंटी सरदार देहली गेट निवासी ने अपने अन्य लोग के साथ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर हंगामा काट कर समूचे क्षेत्र की जबरन बिजली बंद कराई, किए सभी फीडर बंद। सप्लाई जाते उपकेंद्र पर लोगों के खन खनाने लगे फोन।

 इलाका पुलिस ने संभाला मोर्चा। लोगों को समझा बुझा कर कराया मामला शांत।

इधर देहली गेट प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह को हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना पर बिजली घर गुलर रोड पर पुलिस दलबल के साथ पहुंच कर हंगामा काट रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। उन्होंने बताया कि मौके पर अब शांति हैं।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: