रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद 19 मार्च 2026: विकास भवन परिवार में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब उपायुक्त श्रम रोजगार अनुज कुमार के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके निधन से प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में गहरा दुःख व्याप्त है।

स्वर्गीय अनुज कुमार मूल रूप से बदायूं जनपद के निवासी थे और वर्तमान में बरेली में रह रहे थे। उन्होंने वर्ष 1992 में शासकीय सेवा में प्रवेश किया और अपनी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वह आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे। चिकित्सकों के अनुसार वे ब्लड इन्फेक्शन से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस उपचार चल रहा था। उनके आकस्मिक निधन से प्रशासनिक सेवा को अपूर्णनीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

निधन का समाचार मिलते ही विकास भवन में शोक सभा आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक भालचन्द्र त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिपाठी, डीपीओ के0के0 रॉय, एडी सूचना संदीप कुमार सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: