रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद 20 मार्च 2026 : प्रदेश में सुशासन, जनकल्याण और तीव्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रही उत्तर प्रदेश सरकार के सफल कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में विकास कार्यों पर आधारित भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर ने फीता काटकर किया।

मा0 विधायक कोल श्री पाराशर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश आज सुशासन, सुरक्षा और विकास का मॉडल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बना हुआ है। प्रदर्शनी में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगारपरक कार्यक्रमों और आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसमें विशेष रूप से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजनाएं, महिला स्वावलंबन कार्यक्रम, किसानों की आय वृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार को प्रमुखता से दर्शाया गया।

प्रदेश सरकार की सुदृढ़ कानून व्यवस्था को प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया, जिसमें अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और त्वरित न्याय व्यवस्था से जुड़े सुधारों को रेखांकित किया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता अभियानों की झलकियां प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहीं। महिला हेल्पलाइन, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला बीट पुलिसिंग और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं के प्रति सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयासों को सराहा गया।

स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार, नए चिकित्सालयों की स्थापना, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से दर्शाया गया। साथ ही एक्सप्रेस-वे, सड़कों के चौड़ीकरण, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और नगरीय विकास से संबंधित कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर डीडीओ आलोक आर्य, सीएमएस डॉ महेंद्र कुमार माथुर, एडी सूचना संदीप कुमार, नीरज कुमार, संबंधित विभागों के अधिकारी, चिकित्सालय प्रशासन के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: