अलीगढ़ महानगर: थाना देहली गेट क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश गली के सामने स्थित बगीची आश्रम में एक व्यक्ति की खड़ी कार में षड्यंत्र के तहत मोहल्ले के ही 6,नामजदों ने आग लगा दी,धू धू कर के जलने लगी। बैठे लोगों में हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह (अध्यक्ष) बाल कल्याण समिति अलीगढ़। निवासी कैलाश गली ने दिनांक 11 मार्च 26 को पुलिस दी तहरीर में लिखा है,कि मेरी बैंगनार कर संख्या यूपी 13 आर 6927 रोज की भांति बगीची कैलाश आश्रम में खड़ी थी। तभी मोहल्ले के मोहित उर्फ लल्ला,प्रमोद,छोटू,दिनेश,विपिन पुत्र स्व 0 पवन कुमार निवासीगण कैलाश गली दबंग लोग है। तथा इन्होंने एक राय होकर षड्यंत्र के तहत रात्रि लग भग 8 बजे आग लगा कर भाग गए। वह बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने कर को सोने आगोश में ले लिया। परंतु लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर असफल रहे।
इसकी कि सूचना कार स्वामी जितेंद्र सिंह पुत्र स्व 0 मंगल सैन को दी। इस दौरान आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को दी गई। सूचना पाकर फायर कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। परंतु जब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। ज्ञात रहे कि मोहित उर्फ लल्ला ने 11अगस्त 2025 को पीड़ित की खड़ी कार में तोड़ फोड़ की थी,जिसकी एनसी आर संख्या 01/25 थाना देहली गेट में दर्ज कराई थी। उक्त आरोपी तभी से रंजिश रखता हैं। इधर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी है। मगर जांच के उपरांत आग लगाने का कोई साक्ष्य नहीं मिले है।



Post A Comment: