रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ महानगर,समेत उत्तर प्रदेश,बिजली विभाग में हो रही हैं धन वर्षा,बिजली बंद होते ही,रुपए लेकर दौड़ रहे उपभोक्ता,सी0एससी केंद्र एवं विभागीय काउंटरो पर लगी लम्बी कतार,विद्युत क्षेत्रों में देखने को मिला नया मेला,दुकानदारों की बल्ले - बल्ले 

जानकारी के उपरांत शांति निकेतन विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र सराय कावा निवासी राकेश ने बताया कि बिल जमा की बीस तारीख है परंतु लाइन को पहले ही काट दिया। तथा बिल जमा करने के साथ साथ एडवांस और जमा करा रहे हैं l 

इस दौरान शांति निकेतन विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता विक्रम सिंह से इस मामले में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश है। प्रीपेड़ स्मार्ट मीटर जहां लगे हैं उनको बिल के साथ एक माह का बिल और जमा करना होगा। तथा जीरो बैलेंस होते ही स्वत ही कट जाएगी बिजली। नहीं किया बिल जमा तो रहना पड़ेगा अंधकार में काटेंगे हजारों मच्छर। अगर मलेरिया जैसी बीमारी से जूझना है या बचना है यह आपको तय करना होगा।

प्रदेशभर में अब बकायेदारों ने समय रहते नहीं किया बिल जमा तो काटेंगे रोज लाखों कनेक्शन।

Share To:

Post A Comment: