अलीगढ़ महानगर 9 मार्च 2026: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं सक्षम अधिकारी भूमि अधिग्रहण पंकज कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334 अलीगढ़-पलवल सेक्शन के निर्माण एवं चौड़ीकरण में भू-अर्जन से प्रभावित तहसील कोल के 03 ग्रामों में एवं तहसील खैर के 28 ग्रामों में भू-स्वामियों को प्रतिकर की धनराशि वितरित की जानी है। उन्होंने बताया कि भू-अर्जन से प्रभावित उक्त ग्रामों के भू-स्वामियों को प्रतिकर की धनराशि वितरित किए जाने के लिए विभिन्न तिथियों में शिविर आयोजित किए जाने के लिए कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 मार्च को उसरह रसूलपुर, खण्डेहा, 11 मार्च को सोतीपुरा, कुराना, 12 मार्च को फाजिलपुर, उसरह रसूलपुर, 13 मार्च को टप्पल, स्यारौल, 14 मार्च को टप्पल, डोरपुरी, 16 मार्च को लोधा, करसुआ, 17 मार्च को गनेशपुर, अण्डला, 18 मार्च घरबरा, खण्डेहा, 19 मार्च को पडियावली, मुकंदपुर, 20 मार्च को असरोई, बैरमगढ़ी, 21 मार्च को लौहसरा विसावन, लोधा, 23 मार्च को जलालपुर, घरबरा, 24 मार्च को स्यारौल, हामिदपुर, 25 मार्च को टप्पल, डोरपुरी, 27 मार्च को पड़ियावली, मुकंदपुर, 28 मार्च को असरोई, मुकंदपुर, 29 मार्च को लोधा, करसुआ, 30 मार्च को लौहसरा विसावन, लोधा, 31 मार्च को टप्पल, उसरह रसूलपुर में शिविर लगाए जाएंगे।
एडीएम प्रशासन ने तैनात किए गए क्षेत्रीय लेखपाल, भूमि अध्याप्ति अमीन एवं भूमि अध्याप्ति सहायक को निर्देशित किया है कि अपने-अपने ग्रामों के फार्म-सीसी भरवाना एवं अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रतिकर वितरण की कार्यवाही यथाशीघ्र संपादित की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन ग्रामों के काश्तकार बाहर के निवासी हैं अथवा बाहर रहते हैं, उन्हें भी सूचित कर फार्म-सीसी भरवाना सुनिश्चित करें और कार्य प्रगति की आख्या संबंधित उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन एनएचएआई कार्यालय कलैक्ट्रेट में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।



Post A Comment: