अलीगढ़ / यूपी के जनपद बदायूं : थाना कोतवाली वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम धिमरपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत एक ग्राम में लाइन को ठीक कराने हेतु अवर अभियंता जितेंद्र व लाइन मैन ने शट डाउन लेकर एक ग्रामीण को पोल चढा दिया था। तारो में बिजली दौड़ने लगी। जिससे ग्रामीण की करंट लगने से आग लग गई। गर्दन कटकर नीचे गिर गई थी। यह देख ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। इस मामले में जे0ई, एसडीओ.सस्पेंड, लाइन मैन समेत दो की सेवा समाप्त,
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता ( टेस्ट) के0के शर्मा ने शनिवार को बताया कि शट डाउन के बाबजूद तारों में बिजली आपूर्ति चालू कर दी। जिससे एक ग्रामीण की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परन्तु जे0ई,जितेंद्र कुमार, एसडीओ.सौरभ सैनी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में उन्होंने जांच में माना कि लाइन मैन ज्ञानेंद्र कुमार एवं उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी मोहित पाराशरी ने शुक्रवार को शट डाउन के दौरान बिजली चालू करदी। इसी को लेकर शनिवार को लाइन मैन समेत दोनों कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। तथा ग्रामीणों का कहना है कि जे0ई और लाइन मैन यशवीर की मनमानी ने ग्राम के एक युवक अरविंद 30 वर्षीय की जान ले ली, ग्रामवासियों ने जे0ई को दौड़ाया।
ज्ञात रहे कि धीमरगंज के ग्रामवासियों के अनुसार यशवी के फोन पर ज्ञानेंद्र ने शटडाउन लिया था।
इसके बावजूद उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ मोहित पाराशरी ने कुछ मिनट बाद ही बिजली चालू कर दी। इससे ग्राम आफसपुर के खंभे पर चढ़े अरविंद को विद्युत करंट ने अपने आगोश में जकड़ लिया, पास से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही थी। उसके शरीर से आग की लपटें धू धू कर निकालन ने लगी, सिर कटकर जमीन पर गिर गया था। एकत्रित लोगों ने चीख पुकार की,मगर सप्लाई बंद नहीं हुई। इधर अरविंद के बड़े भाई देवेंद्र और अन्य परिजनों ने बताया कि युवक की शादी 8 साल पूर्व अनीता से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं बेटी शिल्पी (7 वर्ष) और बेटा आशीष (5 वर्ष)। घर में 8 बीघा जमीन है, दोनों भाई मिलकर खेती करते थे। अरविंद को बिजली का कार्य सीखने का शौकीन था। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। इधर संजीव कुमार,सीओ बिसौली ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही ही। इस घटना से विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।




Post A Comment: