अलीगढ़ जनपद: थाना देहली गेट क्षेत्र के इंद्र नगर में घर में घुसकर युवक ने अकेला देख महिला से की गाली-गलौज व छेड़छाड़,मारपीट। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर,
प्राप्त जानकारी के अनुसार गली नंबर दस परी तालाब इंद्रा नगर निवासी आरती देवी पत्नी अंकित कुमार चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि घटना आज रविवार 19 अप्रैल 26 समय लगभग दो बजे की बताई है।
पीड़िता का कहना है कि वह दोपहर दो बजे के उपरांत घर में अकेली अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। तभी मेरा देवर घर का दरवाजा खोलकर गलत नीयत से अंदर घुस आया। तथा गंदी-गंदी गालियां देने लगा, इसका विरोध किया तो उक्त ने सर से दुपट्टा खींच कर छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी। शोर शराबा सुन कर आस पास के लोगो को आता देख जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पति अंकित के घर आने पर घटना के बारे में आपबीती बताई। परंतु इस संबंध में उन्होंने आरोपी अमित से शिकायत की तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली । उक्त आरोपी पहले भी दंपत्ति से इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। परिजनों के समझाने पर आरोपी अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई
थी। परंतु इलाका पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार जांच शुरू कर दी है। इधर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पीड़िता थाने रोती हुई आई थी, उसकी तहरीर के मुताबिक जांच महिला उप निरीक्षक मीना सिंह को सौंप दी है।



Post A Comment: