अलीगढ़ जनपद 22 अप्रैल 2026 : मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी ने बताया है कि प्रमुख सचिव, उ०प्र० शासन के निर्देशों के क्रम में जिले में विभिन्न महापुरुषों के जन्मदिवस एवं धार्मिक पर्वों को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में एक मई को बुद्ध जयन्ती के अवसर पर जिले की समस्त यांत्रिक पशुवधशालाओं एवं गोश्त की दुकानों को पूर्णतः बन्द रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों समस्त सामान्य प्रबंधक, यांत्रिक पशुवधशालाएं, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ,नगर पंचायत एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने आमजन से भी अपील की गई है कि वे अहिंसा दिवस के महत्व को समझते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

Share To:

Post A Comment: