रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ 22 अप्रैल 2026 : नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा बुधवार सांय जनपद कोषागार में जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने कोषागार पहुॅच कर मान प्रणाम ग्रहण किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त प्रमोद कुमार, एडीएम न्यायिक अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिशिर सिंह,
डीडीओ आलोक आर्य, पीडी भाल चन्द त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार, सीएमओ डा0 नीरज त्यागी, कोषाधिकारी पूजा श्रीवास्तव समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Post A Comment: