रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद: थाना देहली  पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर    गुलर रोड गली न एक में एक व्यक्ति के यहां दविश मारकर आईपीएल सट्टा किंग को मोटी रकम व सोने के आभूषण के साथ पकड़ा,भेजा जेल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  थाना देहली गेट एवं कोतवाली नगर पुलिस टीम दलबल के साथ मुखबिर की सूचना पर गुलर रोड गली नंबर एक निवासी सट्टा किंग विपिन वार्ष्णेय पुत्र हरिओम वार्ष्णेय के यहां 1 अप्रैल  समय लगभग साढ़े सात बजे छापा मारकर अभियुक्त को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से 7 मोबाइल,एक लाख 74 हजार सोलह रूपये, एक पॉकेट डायरी 23 सोने की अगूंठी,एक सोने का मांग टिका बरामद किया है। तथा पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरा एक साथी काका निवासी ग्राम बसोली गोंडा थाना कोतवाली भी यही कार्य करता है, 

इधर थाना देहली गेट प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशानिर्देशन में अभियुक्त के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।  उक्त अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ में यह भी बताया कि अभियुक्त विपिन को पहले भी सट्टे के आरोप में गिरफ्तार कर जिला सुधार गृह भेजा जा चुका था।

इस दौरान अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलित टीम में थाना देहली गेट प्रभारी ईश्वर सिंह,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार,उप निरीक्षक अनूप कुमार द्वेववेदी,महिला उप निरीक्षक कनिका,उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह,एस आई अभिषेक पटेल,हैड कास्टेबल अकबर खान,हैड कास्टेबल प्रमोद कुमार ,महिला आरक्षी खुशबू आदि अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: