रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ 18 मई 2026: दोदपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन सीएम ग्रिड योजना फेस-दो के अंतर्गत नई सड़क में दरार आने की सूचना का नगर निगम प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है। अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम ने स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर सड़क पर क्रैक दिखाई दिया, वहां पूर्व से निर्मित पुरानी पुलिया के बैठ जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

नगर निगम द्वारा तकनीकी निरीक्षण के उपरांत पाया गया कि पुलिया की संरचनात्मक कमजोरी के चलते सड़क का उक्त हिस्सा प्रभावित हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्थल पर पुरानी पुलिया को पुनर्निर्मित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से को हटाकर मानकों के अनुरूप पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में पुलिया निर्माण एवं सड़क मरम्मत का कार्य तेजी से प्रगति पर है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। 


संगठन से जुड़ने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 99204864

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: