रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ 16 मई 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित व्यापक नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को नौरंगीलाल राजकीय इण्टर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि शराब, गांजा, अफीम, चरस, कफ सिरप, डाइल्यूटर एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। नशे की प्रवृत्ति न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, ब


ल्कि व्यक्ति को अपराध, पारिवारिक विघटन, आर्थिक संकट एवं सामाजिक अव्यवस्था की ओर भी अग्रसर करती है। विद्यार्थियों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए उन्हें ऐसे दुष्प्रभावों से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव, सुश्री सविता रानी, सुनील कुमार एवं वरुण नायक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

Share To:

Post A Comment: