अलीगढ़ खैर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर ने शानदार जीत हासिल की है। 

मतगणना के 31वें राउंड तक भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए थी और अंततः 38,393 वोटों के अंतर से सपा उम्मीदवार चारु केन को हराया। चुनाव परिणाम: सुरेंद्र दिलेर (भाजपा): 100181 वोट , चारु केन (सपा): 61,788 वोट , डॉ. पहल सिंह (बसपा): 13,365 वोट , नितिन कुमार चौटेल (आजाद समाज पार्टी): 8,269 वोट, भूपेंद्र कुमार धनगर,राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, 1,143 वोट, नोटा: 760 वोट | भाजपा की यह जीत जनता के समर्थन और पार्टी की नीतियों की मजबूती का परिचायक है। खैर की जनता ने अपने भरोसे को सुरेंद्र दिलेर की जीत से व्यक्त किया है।भाजपा प्रत्याशी की यह जीत खैर में पार्टी के मजबूत जनाधार को दर्शाती है। सुरेंद्र दिलेर की इस ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता ने भाजपा की योजनाओं और विकास के एजेंडे पर भरोसा जताया है।

सुरेंद्र दिलेर ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने वादा किया कि वे खैर के विकास और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों में इस जीत से जश्न का माहौल है। खैर की सीट पर इस भारी जीत ने पार्टी को और मजबूती  हासिल प्की है।

Share To:

Post A Comment: