अलीगढ़/ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा थाना कोतवाली क्षेत्र,
लिव इन रिलेशन में रहने के लिए दो बच्चों की जान ली, आशिक की औलाद को जिंदा छोड़ दिया
जानकारी के मुताबिक नोएडा के खेड़ा धर्मपुर ग्राम में कलयुगी महिला ने पति के डर से अपने छह वर्षीय पुत्री और चार वर्षीय पुत्र की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला सोनम निवासी (24) खेडा धर्मपुरा गांव बादलपुर को तत्काल गिरफ्तार किया है।
इस दौरान महिला सोनम ने पुलिस को बताया कि हापुड़ निवासी मुस्लिम युवक साहिल के साथ परिवार की बिना अनुमति के घर से भाग करके प्रेम विवाह किया था।उक्त महिला सोनम का अपने मायके में आना जाना भी बंद हो गया था। इधर साहिल से शादी के बाद महिला ने दो बच्चे पुत्री बिट्टो व गोलू जन्म दिया था। कुछ समय के बाद से साहिल व सोनम के बीच विवाद रहता था। साहिल ने वर्ष-2021 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। जिसके संबंध में थाना मसुरी गाजियाबाद में साल-2021 मुकदमा दर्ज हुआ था।
पति के जेल जाने के बाद महिला ने कोई सहारा न देख सोनू निवासी खेडा धर्मपुरा बादलपुर के साथ लिव इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। इस दौरान सोनू से सोनम ने एक बच्चा नकुल पैदा हो गया।
इसी बीच जेल से छूटने के बाद साहिल ने पत्नी सोनम को फोन किया। परंतु फ़ोन नहीं उठाया। साहिल के जेल से छूटने के बाद महिला को डर लगने लगा कि पहला पति जेल से छूट आया है। कहीं वह उसे और उसके बच्चों को परिवार सहित ना मार दे।
इस कारण महिला डर के रहने लगी थी। दोपहर करीब एक बजे साहिल से पैदा हुए दो बच्चे बिट्टो और गोलू घर पर थे, तो महिला ने उन्हें बहाना बनाकर सुला दिया। जब दूसरा पति सोनू घर पर नहीं था, तो महिला ने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। नकुल को वही छोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनो बच्चो का अंतिम संस्कार करा दिया है।
Post A Comment: