अलीगढ़ : बरला थाना कोतवाली क्षेत्र कस्बा बरला मोड़ पर पैदल जा रहे दंपत्ति की मैक्स सवार चालक ने टक्कर मार दी। जिस से वह जख्मी हो गए। राहगीरों ने मैक्स चालक को पकड़ लिया, और पिटाई कर दी। पुलिस ने मैक्स और चालक को कब्जे में ले लिया है। जख्मी दंपत्ति को उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा बरला निवासी जगवीर सिंह अपनी पत्नी हेमा के साथ ग्राम छर्रा गए थे। देर संध्या बस से घर लौट रहे थे। तथा बरला मोड़ पर बस से उतर कर पैदल घर जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार मैक्स चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गए। चीखपुकार की आवाज सुन राहगीरों ने मैक्स चालक को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैक्स चालक को कब्जे में ले लिया। परंतु पुलिस ने आनन फानन में जख्मी दंपत्ति को उपचार हेतु अलीगढ़ के दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया हैं।
Post A Comment: