रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद: ग्राम चिकावटी के 33 के0वी लाइन का तार टूटने से सुबह साढ़े सात बजे डी सेंटर विद्युत उपकेंद्र की बत्ती गुल हो गई। जिससे जुड़े पांच हजार उपभोक्ताओ की बत्ती भी बंद हो गई। अचानक गई बत्ती से लोगों का पानी भी नहीं भरपाया।

जानकारी के अनुसार  आज शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे अचानक डी सेंटर उपकेंद्र की  विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप ठप हो गई। जिसके कारण जलालपुर, रामनगर, नगला महताब, मेल रोज बाईपास, इंद्रानगर, खैर रोड, शाहजमाल,नगला मसानी हजीरा समेत समूचा क्षेत की बिजली बंद हो गई।  बिजली जाते ही कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं के फोन खन खनाने लगे। इस दौरान फोन भी बिजी होने लगा। परंतु गर्मी के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे थे। घरों में कैद महिलाएं व्याकुल थीं। वही बच्चे गर्मी से चीखने चिल्लाने लगे, परंतु लोगों का पानी भी नहीं भरपाया था। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र पर  तैनात संविदा कर्मी एसएसओ ने उपभोक्ताओं को बताया कि ग्राम चिकावटी के पास 33  के0वी लाइन का तार टूट गया हैं। विशेष सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 के0वी उपकेंद्र लालताल पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार 33 के0वी लाइन का कार्य देख रहे हैं। परंतु दो घंटे देरी से  पहुंचने पर 33 के0वी का शट डाउन हुआ। जिससे विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कांट्रोल रूम से लोगों को जानकारी दी जा रही थी कि कार्य चल रहा है। जल्द सप्लाई चालू हो जाएगी। इधर  अवर अभियंता किशन स्वरूप से जानकारी की तो उन्होंने बताया 33 के0वी लाइन के अवर अभियंता अनिल कुमार है। वहीं  कार्य करा रहे है।जल्द सप्लाई सुचारू रूप चालू हो जाएगी। 

इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि विद्युत सप्लाई साढे ग्यारह बजे यानी कि चार घंटे बाद चालू हो गई। वो कहनी तो अपने सुनी हो होंगी सर मुड़ाते ही ओले पड़े।  यह कहानी यहां सटीक बैठती हैं। जैसे तैसे सप्लाई चालू हुई। परंतु सवा बारह बजे नादा पुल के पास 33 के0वी लाइन जम्फर जलने से  समूचा क्षेत की बिजली प्रभावित हो गई। आनन फानन में जम्फर ठीक करा कर दोपहर दो बजे के उपरांत सप्लाई को चालू कराया गया। उपकेंद्र की सप्लाई लगभग 6 घंटे सप्लाई प्रभावित रही।  बुद्ध जीवियों का मानना है इस उपकेंद्र पर शुक्र व शनि का प्रभाव पड़ रहा है।

Share To:

Post A Comment: