रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़/ हाथरस यूपी: थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम नगला चौबे में घर में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची की गर्म करने वाली पानी की रॉड से करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई,घर  मचा कोहराम

प्राप्त समाचार के अनुसार नगला चौबे निवासी लखन सिंह ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय बेटी अंशिका की मां ने मंगलवार की सुबह पानी गर्म करने के लिए  बिजली रॉड बाल्टी में लगा दी। तथा बच्ची घर में खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची का हाथ रॉड के तार पर लग गया। जिससे वह तार के साथ बाल्टी पर गिर गई, और उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने  उठाया। यह देख घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार की आवाज सुन आसपास लोग भी उगाए।

Share To:

Post A Comment: