तुर्कमान गेट क्षेत्र के मोहल्लों की सड़कों पर कूड़े का अंबार 



              रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ महानगर : तुर्कमान गेट क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में गंदगी व कूड़े के अम्बर लगे हैं, नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। इस गंदगी के कारण क्षेत्रीय बच्चे एवं लोग बीमार पड़ रहे है। स्मार्ट सिटी की धज्जियां उड़ा रहा नगर निगम,क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

मिली  जानकारी के अनुसार रविवार को हमारे संवाददाता को ऐलान टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक शकील अहमद खान ने बताया कि तुर्कमान गेट क्षेत्र के कच्ची कुइया मोहल्ला में काफी समय से गंदगी व कूड़े के जगह -जगह अंबार लगे हैं,तथा नालियां भी कीचड़ से अटी पड़ी है, जिससे सड़कों पर नली का गंदा पानी भरा रहता है,राहगीर व स्कूली बच्चों का निकलना भी दूभर हो रहा है। इस गंदगी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे क्षेत्र के बच्चे एवं बुजुर्ग,युवा पीढ़ी,महिलाएं भी विभिन्न प्रकार की बीमारी से जूझ रही हैं। इधर तो भारत सरकार स्वच्छ भारत अभियान का बिगुल फूक रही है। इस दौरान हाजी अहमद ने कहा कि मजे की बात तो यह है कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है,मगर नगर निगम कर्मचारी न कार्य पर आते है जिससे क्षेत्र में गंदगी सड़कों पर पड़ी होने से क्षेत्र में बुखार,मलेरिया,जैसी बीमारी लोगो को अपने आगोश में जकड़ रही है। तथा जिससे स्वच्छ भारत अभियान की भी कर्मचारी  धज्जियां उड़ा रहे हैं। साथ में  स्मार्ट सिटी की धज्जियां उड़ाते हुए सरकार को विफल करने में लगे हुए हैं।

इस मामले में क्षेत्रीय सभासद रेनू सैनी से भी शिकायत की है।

इधर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यहां कोई भी सफाई कर्मचारी कार्य करने हेतु नियुक्त नहीं है। 

 इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग  सलीम,नईम,बाजीउद्दीन, शबनम,मुन्ना भाई,शाकिर,शानू, नईमा बेगम,शकीला बनो,यासीन,भूरा अहमद,काले खां समेत अन्य मौजूद थे।

Share To:

Post A Comment: