अलीगढ़: ऊपर कोट थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की भुजपुरा चौकी के नगला आशिक अली रोड सरकारी ट्यूबल के पास सुबह से जुआ के अड्डे पर होता हैं लाखों रुपए का अवैध जुआ,क्षेत्रीय लोग परेशान, पुलिस मोन
शिकायती समाचार के अनुसार आशिक अली रोड पेपर वाली गली निवासियों का हमारे संवाददाता को बताया कि यहां पर स्थित सरकारी ट्यूबल के पीछे सुबह से लेकर शाम तक लोग अवैध जुआ का अड्डा जमा कर लाखों रुपए रोज का जुआ बेखौफ वे धड़ल्ले से खेलते हैं। जबकि पुलिस चौकी चंद दूरी पर है। इस अवैध जुआ के अड्डे की लोगो ने कई बार खेलते हुए की वीडियो वायरल भी की है। परंतु इलाका पुलिस के संज्ञान में होने के बावजूद मोन है।
इधर क्षेत्र के सभ्य लोगों का यह भी कहना है। की क्षेत्र में पुलिस देखरेख में जुआ के अड्डे व नशीला गांजा भी दबंग लोगों द्वारा जोर शोर से बेचा जा रहा है। इन अवैध कार्यों की लोगो ने परेशान हो कर इलाका पुलिस में मौखिक रूप से शिकायत की है।



Post A Comment: