रिपोर्टर आकाश कुमार 

जनपद अलीगढ़: इगलास थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित गेस्ट हाऊस से अज्ञात बदमाशो ने बाइक चोरी कर घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  भीलवाड़ी पोस्ट ग्राम हसोना जगमोहनपुर थाना गंगीरी निवासी अमित कुमार पुत्र निरंजन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 21 फरवरी 26 को कस्बा इगलास स्थित सात फेरे फार्म हाउस में एक कार्यक्रम में अपनी बाइक यूपी 81B X 3183 से गया था। परन्तु चौकीदार के कहने पर फार्म हाउस में ही पार्क कर दी थी। और प्रोग्राम में शामिल होने अंदर चले गए। तथा बापिस आकर देखा कि बाइक गायब थी। तथा बाइक को इधर उधर काफी तलाश किया मगर वह नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच कर एक माह बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बाइक की तलाश में जुटी।

Share To:

Post A Comment: