रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद 11 मई 2026 : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिले में मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार को त्वरित कार्यवाही की गई।

इधर सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त जन-शिकायत के निस्तारण के क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण द्वारा एफ0एम0 टावर स्थित ’’शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट’’ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके से जन-सामान्य द्वारा उपभोग किए जाने वाले पनीर एवं चाऊमीन के दो नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 में विहित प्रक्रिया के अनुसार संग्रहित किए गए। दोनों नमूनों को मौके पर ही सील-मोहर कर, जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि जन स्वास्थय से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध विभाग द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान पर गंदगी, मिलावट या एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बिकते हुए देखें तो टोल-फ्री नंबर 1800-180-5533 या विभागीय पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: