रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद 9 मई 2026 : मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने बिना मानकों के संचालित एम्बुलेंस वाहनों, स्कूली वाहनों, निजी वाहनों, टैक्सी वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जिले भर में इन वाहनों की जांच तेज कर दी है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि जिले में संचालित एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों की नियमित जांच मोटरयान अधिनियम एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जा रही है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत प्रमुख निजी अस्पतालों के आसपास विशेष अभियान चलाकर एम्बुलेंस वाहनों की सघन जांच की गई।

वाहन-4.0 पोर्टल के अनुसार जिले में कुल 321 एम्बुलेंस वाहन पंजीकृत हैं। जांच में 260 एम्बुलेंस पूरी तरह मानक अनुरूप पाई गईं, जिनमें फिटनेस प्रमाण पत्र, ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक चिकित्सीय उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध थीं।

वहीं जांच के दौरान 52 एम्बुलेंसों की फिटनेस समाप्त मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 एम्बुलेंसों को सीज कराया गया। इसके अलावा 33 वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करने तक संचालन रोकने के निर्देश दिए गए। गंभीर अनियमितताओं के चलते 9 एम्बुलेंसों का पंजीयन भी निरस्त किया गया। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए परिवहन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान लगातार संचालित किया जाएगा।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: